महाराजा उम्मेद सिंह की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
- Posted on 8 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। महाराजा उम्मेद सिंह जी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष प्रार्थनाएं कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महाराजा उम्मेद सिंह के जनहितकारी कार्यों को स्मरण किया।कार्यक्रम की विशेष आकर्षण चौपासनी विद्यालय तथा महाराजा हनवंत सिंह सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। चौपासनी विद्यालय के छात्र केसरिया साफा पहनकर समारोह में शामिल हुए, जबकि महाराजा हनवंत सिंह सैनिक स्कूल के छात्र सैन्य वर्दी में अनुशासित अंदाज में उपस्थित रहे।
Write a Response