सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता नुक्कड़ नाटक आयोजित

जोधपुर। आज जोधपुर पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी हेडक्वार्टर ट्रैफिक एवं डीपी के सुपरविजन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफडीडी कॉलेज, जोधपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

WhatsApp Image 2026-01-28 at 6.59.25 PM-wa2nuIL77h.jpeg

जोधपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता नुक्कड़ नाटक आयोजित

जोधपुर। आज जोधपुर पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी हेडक्वार्टर ट्रैफिक एवं डीपी के सुपरविजन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफडीडी कॉलेज, जोधपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन के प्रयोग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे विषयों पर सचेत करना रहा। विद्यार्थियों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

पहला नुक्कड़ नाटक आखलिया चौराहे पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीर, वाहन चालक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पश्चात दूसरा नुक्कड़ नाटक शास्त्री नगर क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहां भी लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

इस जागरूकता अभियान में SI सुनीता कुमारी तथा हेड कांस्टेबल हनुमान राम सहित यातायात पुलिस के जवानों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान इसी प्रकार के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल, सेमिनार और जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा सभी ने सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response