भाण्डू गांव में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, 18 जून। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंति के अवसर पर जोधपुर यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-25 स्थित भाण्डू गांव में यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी. के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बोरानाडा थाना प्रभारी हनुवंत सिंह, यातायात शिक्षा टीम के सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिंह उदावत सहित गांव के गणमान्य नागरिक और करीब 200 ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-06-18 at 9.32.18 PM-wx5moval6I.jpg

जोधपुर, 18 जून। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंति के अवसर पर जोधपुर यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-25 स्थित भाण्डू गांव में यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी. के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में बोरानाडा थाना प्रभारी हनुवंत सिंह, यातायात शिक्षा टीम के सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिंह उदावत सहित गांव के गणमान्य नागरिक और करीब 200 ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के संबंध में भी जानकारी दी। वहीं यातायात शिक्षा टीम ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए मोबाइल शिक्षा वैन के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुति और हेलमेट सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को मारवाड़ी भाषा में भी सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

यातायात पुलिस ने आवारा एवं पालतू पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने तथा उनके गले और सींगों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की अपील की। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की जानकारी भी दी गई।

अंत में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों से संबंधित पेम्फलेट वितरित किए गए। यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों की पालना कर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response