जायंट्स ग्रुप अनंत ने सावन उत्सव के साथ किया सेवा कार्य

जोधपुर, 29 जुलाई। जायंट्स ग्रुप अनंत की ओर से बुधवार को अध्यक्ष अभिलेश वडेरा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक सावन उत्सव मनाया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में आयोजित संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया।

WhatsApp Image 2026-07-28 at 8.43.10 PM (1)-gQmIi0OVt3.jpg

जोधपुर, 29 जुलाई। जायंट्स ग्रुप अनंत की ओर से बुधवार को अध्यक्ष अभिलेश वडेरा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक सावन उत्सव मनाया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय में आयोजित संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। ग्रुप के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लेते हुए उत्सव को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अल्पाहार भी कराया गया। वहीं ग्रुप की सदस्य प्रियंका चोपड़ा की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों को उपयोगी उपहार भेंट किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जायंट्स ग्रुप अनंत ने विद्यालय परिसर में बच्चों एवं सदस्यों के साथ मिलकर 31 पौधों का वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर बच्चों को पौधों की देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफिसर संगीता भंडारी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ ग्रुप सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष यश ओस्तवाल, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि छंगानी, राखी, इंदु ओस्तवाल, मनीषा सोनी एवं उषा वडेरा सहित ग्रुप के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ उत्सव को उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया।

अध्यक्ष अभिलेश वडेरा ने कहा कि जायंट्स ग्रुप अनंत समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियां लाना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

ग्रुप सचिव सुनील गुप्ता ने सभी सदस्यों, विद्यालय परिवार और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। सावन उत्सव के साथ सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response