नर्सेज के सम्मान में ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म का राजस्थान में निःशुल्क विशेष प्रदर्शन

जोधपुर। नर्सिंग समुदाय की राष्ट्रसेवा, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से The Trained Nurses Association of India (टीएनएआई) राजस्थान स्टेट ब्रांच की ओर से मंगलवार, 16 जून 2026 को फिल्म भारत भाग्य विधाता का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े उन अनसुने नायकों के योगदान को समाज के सामने लाना है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मानवता और सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। टीएनएआई राजस्थान के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी मुकेश तेतरवाल ने बताया कि फिल्म का विशेष प्रदर्शन टीएनएआई राजस्थान शाखा के प्रेसिडेंट डॉ. जोगेंद्र शर्मा की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 5.16.48 PM-zmoRlCdfdp.jpeg

जोधपुर। नर्सिंग समुदाय की राष्ट्रसेवा, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से The Trained Nurses Association of India (टीएनएआई) राजस्थान स्टेट ब्रांच की ओर से मंगलवार, 16 जून 2026 को फिल्म भारत भाग्य विधाता का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े उन अनसुने नायकों के योगदान को समाज के सामने लाना है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मानवता और सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया।

टीएनएआई राजस्थान के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी मुकेश तेतरवाल ने बताया कि फिल्म का विशेष प्रदर्शन टीएनएआई राजस्थान शाखा के प्रेसिडेंट डॉ. जोगेंद्र शर्मा की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उन नर्सेज को समर्पित है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए असाधारण साहस और सेवा भावना का परिचय दिया।

उन्होंने बताया कि नर्सिंग समुदाय हमेशा आपदा, महामारी, दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। ऐसे में यह फिल्म नर्सों के समर्पण, सेवा और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। साथ ही यह नई पीढ़ी के नर्सिंग विद्यार्थियों और नर्सिंग कर्मियों को प्रेरित करने का भी कार्य करेगी।

फिल्म का विशेष प्रदर्शन केवल जोधपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में भी एक साथ आयोजित किया जाएगा। इनमें जयपुर, कोटा, भरतपुर, सीकर, बीकानेर, उदयपुर, नाथद्वारा, अलवर और श्रीगंगानगर सहित कई स्थान शामिल हैं। कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग शिक्षक और नर्सिंग विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह पहल नर्सिंग पेशे के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response