तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस में लावारिस शराब के 28 क्वार्टर बरामद
- Posted on 28 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
जोधपुर। जोधपुर से तिरुचिरापल्ली जा रही हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में गुरुवार को रेलवे के वाणिज्य विभाग की संयुक्त औचक जांच के दौरान लावारिस शराब के 28 क्वार्टर बरामद किए गए। इसके अलावा ट्रेन में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धूम्रपान और गंदगी फैलाने के मामलों में कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। रेलवे के अनुसार बरामद 28 क्वार्टर शराब की कुल मात्रा करीब 5.04 लीटर है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,500 रुपए आंकी गई है। शराब ट्रेन में किसने रखी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में जीआरपी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जोधपुर। जोधपुर से तिरुचिरापल्ली जा रही हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में गुरुवार को रेलवे के वाणिज्य विभाग की संयुक्त औचक जांच के दौरान लावारिस शराब के 28 क्वार्टर बरामद किए गए। इसके अलावा ट्रेन में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धूम्रपान और गंदगी फैलाने के मामलों में कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर ट्रेनों में अनधिकृत गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ट्रेन संख्या 20481 जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोधपुर-डेगाना के बीच संयुक्त सरप्राइज चेकिंग की गई।
जांच के दौरान कोच बी-9 और पैंट्रीकार के बीच स्थित वेस्टिब्यूल क्षेत्र में लावारिस हालत में शराब के 28 क्वार्टर मिले। शराब को लेकर किसी यात्री ने स्वामित्व का दावा नहीं किया। रेलवे कर्मचारियों ने बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मेड़ता रोड जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
रेलवे के अनुसार बरामद 28 क्वार्टर शराब की कुल मात्रा करीब 5.04 लीटर है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,500 रुपए आंकी गई है। शराब ट्रेन में किसने रखी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में जीआरपी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रतनसिंह गुर्जर और कैटरिंग निरीक्षक नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दो यात्रियों को भी पकड़ा गया। इनमें एक यात्री ट्रेन में धूम्रपान करते हुए मिला, जबकि दूसरा यात्री गंदगी फैलाते पाया गया। दोनों यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में नियमित निगरानी के साथ औचक जांच अभियान जारी रहेगा। अनधिकृत गतिविधियों, धूम्रपान, गंदगी फैलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response