बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 03:42 PM

मूलनायक संभवनाथ सहित 7 प्रतिमाएं हुई विराजित

मूलनायक संभवनाथ सहित 7 प्रतिमाएं हुई विराजित, सुबह प्रतिमाओं की परिक्रमा के साथ दी आहुतियां, गूंजे जयकारे नित्यानंद म.सा. के सांसारिक जीवन के पिता की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र

 

WhatsApp Image 2025-12-08 at 11.18.06 PM (1) (1)-LqVRVINb18.jpg

जोधपुर। जैसलमेर बाइपास रोड स्थित वीतराग सिटी में मूलनायक संभवनाथ भगवान मंदिर का प्रतिष्ठा उत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। भगवान संभवनाथ सहित 7 प्रतिमाओं को विराजित किया गया। मीडिया प्रभारी महेंद्र बोहरा ने बताया कि इससे पहले सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिमाओं की परिक्रमा का आयोजन किया गया। उसके पश्चात विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित की गई। सोमवार को गच्छाधिपति नित्यानंद विजय सूरिश्वर, ज्ञानानंद के सानिध्य में पूजन पठन किया गया। मंगलवार को मंदिर में पंचकल्याण पूजन का समापन होगा।  अंत में प्रतिमाओं और आयोजनों के लाभार्थी परिवार का बहुमान करते हुए स्वागत किया गया।इस अवसर पर  ट्रस्ट के अमृतलाल व पारस गौलेछा , माँगी लाल बाफना, महावीर बाँठिया , आलोक जैन , स्नेहदीप , मनिष मेहता, पंकज माथुर, सिद्धार्थ मेहता , नरेन्द्र सिंघवी , रोहित सिंघवी,  चन्द्रश सिंघवी , सिद्धार्थ चोपड़ा , अभीषेक लूनिया, विकास बोहरा नीरज लोढ़ा, अमित सिंघवी सहित सदस्य सहयोग कर रहे है। 

संभवनाथ वीतराग जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष पृथ्वीराज गोलेच्छा ने बताया कि भगवान गौतम स्वामी, नाकोड़ा भैरव, चंकेश्वरी देवी, मणिभद्र देव सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके अलावा लाभार्थी परिवार की ओर से प्रतिमाओं की आहुतियां देते हुए मंदिर ध्वजा भी चढ़ाई गई। उम्मेदमल मेहता, राजेन्द्र चन्द्रा राकेश कोयंबतूर परिवार की ओर से लाभ लिया गया।

सोमवार को सुबह 6 बजे प्रतिमा के साथ मंदिर की परिक्रमा से शुरुआत हुई। इसके पश्चात मंदिर में ध्वजा स्तंभ खड़ा करते हुए 10 फीट ध्वजा चढ़ाते हुए प्रतिष्ठा हुई। दोपहर में पंचकल्याणक पूजा के प्रतिमाएं स्थापित की गई। महाप्रसादी के साथ समापन किया गया। जिसमें देशभर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response