तीन दोस्तों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
- Posted on 11 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
जोधपुर। शहर में तीन दोस्तों ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। सड़क पर मिली पांच लाख रुपए से भरी थैली को बिना किसी लालच के उसके असली मालिक तक पहुंचाने में उन्होंने पुलिस की मदद की। उनकी इस नेक पहल पर पुलिस ने थाने में माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। नगर निगम में कार्यरत जमादार सुनील बोराणा अपने मित्र अंकित गुर्जर और मुकेश गुर्जर के साथ पास में बैठे थे। उनकी नजर सड़क पर पड़ी लाल कपड़े की थैली पर गई। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी तरह का टोटका हो सकता है, लेकिन जब उन्होंने थैली खोलकर देखी तो उसमें नोटों के बंडल मिले।
Write a Response