ईद-मिलादुन्नबी पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस की बैठक

जोधपुर, 22 अगस्त। आगामी 26 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी (बारावफात) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक सरदार पटेल सभागार, पुलिस लाइन रातानाडा में पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में हुई। बैठक में पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी., अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य और आयोजनकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.13.41 PM-CodVcpfG7f.jpeg

जोधपुर, 22 अगस्त। आगामी 26 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी (बारावफात) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक सरदार पटेल सभागार, पुलिस लाइन रातानाडा में पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में हुई।

बैठक में पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी., अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य और आयोजनकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान ईद-मिलादुन्नबी पर्व के तहत आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, पुलिस बंदोबस्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखा जाए तथा प्रभावी गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जुलूस मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सामग्री पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले प्रयासों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने आयोजनकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। शांति समिति सदस्यों और आयोजनकर्ताओं से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभागों और आयोजनकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि ईद-मिलादुन्नबी पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response