एनडीए की प्रचण्ड जीत मोदी जी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है-
- Posted on 15 नवम्बर 2025
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
बिहार के चुनावों में एनडीए की प्रचण्ड जीत से सिद्ध हो गया है कि जनता का देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अगाध विश्वास है।
बिहार के चुनावों में एनडीए की प्रचण्ड जीत से सिद्ध हो गया है कि जनता का देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अगाध विश्वास है।
जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने इस आशय से प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार में एनडीए की हुई प्रचण्ड जीत पर जोधपुर भाजपा परिवार की और से प्रसन्नता व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि बिहार में भाजपा सबसे बड़े संगठन के रूप में उभर कर आई है जो भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवम् गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी एवम् गृहमन्त्री श्री अमित शाह के बिहार में किये अद्वितीय चुनाव प्रचार व देश और बिहार के सुशासन पर जनता ने इस प्रचण्ड जीत के माध्यम से मोहर लगाईं है और यह अपने आप में एक उदाहरण स्थापित हुआ है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को मध्यान्ह 4.30 मिनट पर जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालोरी गेट चौराहा पर एनडीए एवम् भारतीय जनता पार्टी की बिहार में हुई इस भारी भरकम जीत को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा जिसमें मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर इस विजयश्री का स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलापदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
Write a Response