लुट की घटना के विरुद्ध पाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही

पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 


पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपाराम पुत्र नवाराम, जाति सिरवी, उम्र 60 वर्ष, निवासी पिचावा ने दिनांक 22 फरवरी 2026 को पुलिस थाना तखतगढ़ में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि 21 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से कोसेलाव से पिचावा जा रहा था। उसके पास दागिनों से भरा एक बैग था। इसी दौरान रास्ते में एक इनोवा कार नंबर RJ 14 TE 0904 ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे आकर रास्ता रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार, कार सवार व्यक्तियों ने जबरन उसके हाथ से दागिनों का बैग छीन लिया और उसके गले से करीब 30 ग्राम वजनी सोने की चेन भी खींचकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 26/2026 धारा 309(6), 115(2), 126(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत पुलिस थाना तखतगढ़, जिला पाली में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों को सक्रिय किया। पारंपरिक पुलिसिंग के तरीकों, पूर्व में चालानशुदा आरोपियों की पहचान और तकनीकी सहायता के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चोरी, नकबजनी और लूट की वारदातों में वांछित आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त लूट की वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से लूटा गया माल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने क्षेत्र में अन्य वारदातों को तो अंजाम नहीं दिया। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response