विरासत-संस्कृति-उड़ान थीम पर सेंट पॉल्स स्कूल झालामंड में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जोधपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झालामंड, जोधपुर में ‘विरासत-संस्कृति-उड़ान’ थीम पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विरासत, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस विनीत कोठारी रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य फादर एंटॉनी ने उनका स्वागत किया। स्वागत की बेला में मुख्य अतिथि को साफा पहनाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 4.30.11 PM-jlizt1iDXy.jpeg

जोधपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झालामंड, जोधपुर में ‘विरासत-संस्कृति-उड़ान’ थीम पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विरासत, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस विनीत कोठारी रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य फादर एंटॉनी ने उनका स्वागत किया। स्वागत की बेला में मुख्य अतिथि को साफा पहनाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यालय के चारों सदनों का निरीक्षण भी किया। ध्वजारोहण के पश्चात चारों सदनों के विद्यार्थियों ने स्कूल बैंड की लय के साथ कदमताल करते हुए तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगत सिंह के त्याग, साहस और देश के प्रति समर्पण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि जस्टिस विनीत कोठारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संविधान का सम्मान करने, देश की सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जस्टिस विनीत कोठारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response