ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चला विशेष संयुक्त अभियान

जोधपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार अलसुबह मोबाइल मजिस्ट्रेट एवं रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े रिक्शा एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.02.27 PM-PFlyHGmMSt.jpeg

जोधपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार अलसुबह विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट परिणय जोशी तथा मोबाइल मजिस्ट्रेट दिलीप चौधरी के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के दौरान स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से खड़े रिक्शा व ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधरती नजर आई।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय अत्यधिक व्यस्त रहता है। अवैध पार्किंग के कारण यात्रियों की आवाजाही बाधित हो रही थी। संयुक्त अभियान के बाद स्टेशन परिसर का दृश्य बदला हुआ दिखा और प्रमुख ट्रेनों के समय भी यातायात सुचारु बना रहा। रेलवे फ्लाइंग स्क्वॉड की ओर से सीटीआई राजेश शर्मा के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ और उनकी टीम ने स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को डिटेन कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं ट्रैफिक पुलिस की टीम ने निरीक्षक रमेश खिण्डिया के नेतृत्व में बाहर निकलने वाले मार्गों पर विशेष चेकिंग की। बिना कागजात, बिना परमिट, लापरवाही व शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में कई ऑटो रिक्शा सीज किए गए। अभियान के दौरान रेलवे एक्ट व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 100 से अधिक चालान बनाए गए तथा लगभग 50 वाहनों को जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद अवैध रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया, जबकि यात्रियों व नियमों का पालन करने वाले चालकों ने संतोष जताया। मोबाइल व रेलवे कोर्ट ने मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए चालकों को नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश भी दी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response