जोधपुर। शहर में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर आयुक्त महोदय के निर्देशों की पालना में एडीसीपी रविंद्र बोथरा के नेतृत्व में पुलिस व डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद कई लोग भागने का प्रयास करने लगे, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया।
जोधपुर। शहर में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर आयुक्त महोदय के निर्देशों की पालना एडीसीपी रविंद्र बोथरा के नेतृत्व में पुलिस व डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद कई लोग भागने का प्रयास करने लगे, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोधपुर आयुक्त महोदय के निर्देशों की पालना में प्रताप नगर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। टीम में डीएसटी के महिंद्र राठौर व प्रताप नगर थाना सीआई गोविंद व्यास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ और सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मौके पर चल रही अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के पत्ते, नकदी राशि, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में भय का माहौल देखा गया है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध जुआ या सट्टा गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Write a Response