सास से कोर्ट मैरिज कर फरार हुआ दामाद
- Posted on 9 जून 2026
- राज्य-शहर
- By Rajendra Harsh
- 48 Views
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी सास से ही कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने रिश्ते का सार्वजनिक ऐलान कर दिया। मामला सामने आते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी सास के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था।
Write a Response