समाज और समाज से राष्ट्र स्वतः मजबूत होता है

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार सायं सरदारपुरा नगर के होली चौक बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में गौवत्स राधाकृष्ण महाराज ने कहा कि परिवार की मजबूती से ही समाज सशक्त बनता है और मजबूत समाज से राष्ट्र स्वतः मजबूत हो जाता है। उन्होंने कहा कि संघ वोट या नोट की राजनीति नहीं करता, बल्कि व्यक्ति के भीतर मौजूद खोट को दूर कर चरित्र निर्माण का कार्य करता है।

 

WhatsApp Image 2026-02-02 at 6.21.08 PM-5X29OBjUM6.jpeg

परिवार की मजबूती से समाज और समाज से राष्ट्र स्वतः मजबूत होता है – गोवत्स राधाकृष्ण महाराज

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार सायं सरदारपुरा नगर के होली चौक बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में गौवत्स राधाकृष्ण महाराज ने कहा कि परिवार की मजबूती से ही समाज सशक्त बनता है और मजबूत समाज से राष्ट्र स्वतः मजबूत हो जाता है। उन्होंने कहा कि संघ वोट या नोट की राजनीति नहीं करता, बल्कि व्यक्ति के भीतर मौजूद खोट को दूर कर चरित्र निर्माण का कार्य करता है।

मुख्य अतिथि गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि किसी संगठन का 100 वर्ष पूर्ण करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। यह संभव तभी हो पाया है जब संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक तिल-तिल जलकर समाज सेवा में समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि देश में अनेक संगठन केवल वोट और नोट के लिए कार्य करते हैं, जबकि संघ ने पिछले सौ वर्षों में व्यक्ति निर्माण को प्राथमिकता दी, जिससे आज वह राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे सैनिक हर परिस्थिति में सरहद पर डटे रहते हैं। चाहे तेज बारिश हो, बर्फीली हवाएं हों या राजस्थान की भीषण गर्मी में 50 डिग्री तापमान—सेना का जवान अडिग रहता है। वहीं देश के भीतर सामाजिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निर्मित किया जाता है। समाज को सीमाओं पर सेना और देश के भीतर संघ पर विश्वास है।

गौवत्स राधाकृष्ण महाराज ने कहा कि यदि महिलाएं परिवार को एकजुट रखें और बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करें तो समाज स्वतः संस्कारवान बनेगा और संस्कृति एवं धर्म की रक्षा होगी। मोहल्ले और समाज में आपसी द्वेष को त्यागकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाने की आवश्यकता है, यही समाज को मजबूत बनाएगा।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक मंगलाराम ने संघ के शताब्दी वर्ष पर चल रहे पंच परिवर्तन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि समाज परिवर्तन के लिए पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

कार्यक्रम संयोजक घनश्याम भाटी ने बताया कि इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक संजय पंचारिया ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी केराराम बागड़ी, नगर संघचालक रामकिशन प्रजापत, दुर्गा सिंह गहलोत, मातृशक्ति रुक्मिणी दाधीच, मधु मंत्री सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समापन पर नगर कार्यवाह दिलीप लिंबा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अमित पाराशर एवं जयदीप मालवीय ने किया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response