सिकलीगर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

जोधपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों के बीच माता का थाना पुलिस ने सिकलीगर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी नकबजनी की वारदात की योजना को विफल किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दो मोटरसाइकिल चोरी करने तथा जोधपुर शहर में चार मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। लिस टीम ने आरोपियों के फोटो पुलिस कमांड कंट्रोल रूम के कैमरों से तलाश कर शहर के होटल, सराय और धर्मशालाओं में चेकिंग करवाई। इसी दौरान रोमी (28), बादलसिंह (30) और विनोदसिंह (26), तीनों निवासी जिला धार, मध्यप्रदेश, को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


जोधपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों के बीच माता का थाना पुलिस ने सिकलीगर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी नकबजनी की वारदात की योजना को विफल किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दो मोटरसाइकिल चोरी करने तथा जोधपुर शहर में चार मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

मामला 24 अगस्त 2026 का है। बैरावाला बास, भदवासिया निवासी अनिल मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 5:38 बजे तीन युवक उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह के निर्देशन तथा एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हुलिए और पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की पहचान सिकलीगर गैंग के सदस्यों के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने आरोपियों के फोटो पुलिस कमांड कंट्रोल रूम के कैमरों से तलाश कर शहर के होटल, सराय और धर्मशालाओं में चेकिंग करवाई। इसी दौरान रोमी (28), बादलसिंह (30) और विनोदसिंह (26), तीनों निवासी जिला धार, मध्यप्रदेश, को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश से राजस्थान और उत्तरी भारत के विभिन्न शहरों में चोरी करने निकलते थे। वे पहले मोटरसाइकिल चोरी करते और उसी से सुनसान मकानों की रैकी कर ताले तोड़कर नकबजनी करते थे। वारदात के बाद मोटरसाइकिल सुनसान स्थान पर छोड़कर दूसरे शहर चले जाते थे।

जांच में माता का थाना और बासनी क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी तथा महामंदिर और बासनी थाना क्षेत्र में मकानों के ताले तोड़ने की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response