शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

जोधपुर 17 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं समग्र उपलब्धियों के लिए महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता शील्ड प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इसके साथ ही जोधपुर मंडल ने कुल 8 शील्ड प्राप्त कर उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में प्रथम स्थान हासिल किया है।

WhatsApp Image 2026-01-17 at 12.18.22 PM (1) (1)-bHOS5ICTVh.jpg

जोधपुर 17 जनवरी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं समग्र उपलब्धियों के लिए महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता शील्ड प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इसके साथ ही जोधपुर मंडल ने कुल 8 शील्ड प्राप्त कर उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार प्रातः मंडोर एक्सप्रेस के जोधपुर आगमन पर शील्ड विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्टेशन परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया तथा रेल कर्मचारी संगठनों एवं स्टेशन स्टॉल संचालकों द्वारा भी अभिनंदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि जयपुर स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब, जगतपुरा में शुक्रवार को आयोजित 70वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ द्वारा जोधपुर मंडल को यह प्रतिष्ठित शील्ड प्रदान की गई। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में जोधपुर मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वर्ष 2025 में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जोधपुर मंडल के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जोधपुर मंडल को प्राप्त प्रमुख शील्डें

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की शील्ड संबंधित शाखाधिकारियों द्वारा प्राप्त की गई, जिनमें—
वाणिज्य शील्ड वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक – हितेश यादव
सर्वश्रेष्ठ गति शक्ति यूनिट शील्ड
 मुख्य परियोजना प्रबंधक – सुनील कुमार
 उप मुख्य अभियंता (गति शक्ति) – प्रवेन्द्र सिंह
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शील्ड
 वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य एवं कर्षण)–महेंद्र कुमार मीणा, नीतीश कुमार 
 वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) – मनोहर सिंह
यांत्रिक (कैरिज एवं वैगन) शील्ड
 वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता – मेजर अमित स्वामी
सिग्नल एवं टेलीकॉम शील्ड
 मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता – अनुपम कुमार
पर्यावरण एवं स्वच्छता शील्ड
 मुख्य कारखाना प्रबंधक, जोधपुर वर्कशॉप – रवि मीणा

इस मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि जोधपुर मंडल के प्रत्येक रेलकर्मी की सामूहिक मेहनत, समर्पण एवं प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और कर्मठता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सैकड़ों रेलकर्मी, ट्रेड यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response