शेरगढ़ पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा

जोधपुर। शेरगढ़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलंकियातला गांव में हुई लूट और अपहरण की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य वांछित आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों ने 20 जुलाई की रात कैलाश सोनी का अपहरण कर उससे सोने-चांदी के आभूषण लूटने की वारदात करना स्वीकार किया है।पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक अचलाराम ने कैलाश सोनी के दुकान से घर आने-जाने की जानकारी मोबाइल के जरिए अन्य आरोपियों को दी थी। इसके बाद मगाराम, अशोक कुमार, श्रवणराम और नारायणराम ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 5.42.23 PM-IseITmrj8K.jpeg

जोधपुर। शेरगढ़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलंकियातला गांव में हुई लूट और अपहरण की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य वांछित आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों ने 20 जुलाई की रात कैलाश सोनी का अपहरण कर उससे सोने-चांदी के आभूषण लूटने की वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार पदमगढ़, सोलंकियातला निवासी कैलाश सोनी ने 22 जुलाई को शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर सोने-चांदी के गहने लूट लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 148/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में बीएनएस की धारा 140(3) और 304(2) के तहत कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह के निर्देशन तथा बालेसर वृत्ताधिकारी राजेन्द्रसिंह के सुपरविजन में शेरगढ़ थानाधिकारी खेताराम और डीएसटी टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। 8 अगस्त को डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरियां के नेतृत्व में टीम ने सूचना जुटाकर संदिग्ध आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक अचलाराम ने कैलाश सोनी के दुकान से घर आने-जाने की जानकारी मोबाइल के जरिए अन्य आरोपियों को दी थी। इसके बाद मगाराम, अशोक कुमार, श्रवणराम और नारायणराम ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने श्रवणराम मेघवाल (22), मगाराम मेघवाल (29), अशोक कुमार भील (24) और अचलाराम भील (20) को गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और उनसे लूटे गए सामान तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले में वांछित आरोपी नारायणराम भील की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं। कार्रवाई में शेरगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी के अधिकारियों व जवानों की विशेष भूमिका रही।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response