शाहदरा के गीता भवन में रक्तदान व हेल्थ चेकअप

पूर्वी दिल्ली। होली के अवसर पर शाहदरा स्थित गीता भवन में सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। फैमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, डिवाइन ब्लड बैंक और मैक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। रंगों के इस पर्व पर आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

WhatsApp Image 2026-03-05 at 3.04.37 PM-5zK7bf7e87.jpeg

शाहदरा के गीता भवन में रक्तदान व हेल्थ चेकअप कैंप, 92 लोगों ने किया रक्तदान

पूर्वी दिल्ली। होली के अवसर पर शाहदरा स्थित गीता भवन में सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। फैमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, डिवाइन ब्लड बैंक और मैक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। रंगों के इस पर्व पर आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कैंप में कुल 92 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। दंपती राहुल गौतम और शिखा गौतम ने एक साथ रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, ऐसे में 92 यूनिट रक्त सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजय गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों का वास्तविक अर्थ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि होली जैसे पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित एवं केमिकल मुक्त होली मनाने की अपील भी की।

कैंप के दौरान डॉक्टरों की टीम ने प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। रक्तचाप, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर निर्मल जैन, संजीव मदान, कंचनप माहेश्वरी, बबीता खन्ना और कंचन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response