तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत
- Posted on August 6, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
फलोदी/लोहावट, 6 अगस्त। लोहावट थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शैतानसिंह नगर रोड स्थित डाबर गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप ने गलत दिशा में आकर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लोहावट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रविन्द्र पुत्र नारायणराम जागूं निवासी जागुओं की ढाणी, चैनपुरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नरेंद्र पुत्र चुतराराम बैरड़ निवासी शैतानसिंह नगर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Write a Response