ओलंपिक चौराहा पर सरदारपुरा पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
- Posted on 9 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर। शहर में अपराधों पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से सरदारपुरा थाना पुलिस ने ओलंपिक चौराहा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी किशन लाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए शराब दुकानों और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। पुलिस के अनुसार, ओलंपिक चौराहा और इसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसआई ओपाराम बिश्नोई सहित थाना स्टाफ ने क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों की जांच की। साथ ही दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर बैठे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
Write a Response