भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
- Posted on 15 दिसम्बर 2025
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 24 Views
नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, ऊर्जावान और संगठनात्मक रूप से सशक्त नेता हैं। उनका जन्म 23 मई 1980 को रांची (झारखंड) में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेता रहे, जो पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए। पारिवारिक राजनीतिक विरासत के साथ-साथ श्री नितिन नबीन ने अपने परिश्रम और संगठन कौशल से स्वतंत्र पहचान स्थापित की।

नितिन नबीन स्वयं लगातार पांच बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में पहली बार पटना पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक बनकर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद 2010, 2015, 2020 एवं 2025 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विजय प्राप्त की।
युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे। इसके पश्चात 2016 से 2019 तक उन्होंने बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की।
वर्ष 2019 में उन्हें सिक्किम राज्य भाजपा संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहाँ उन्होंने संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शासन एवं प्रशासन के क्षेत्र में भी नितिन नबीन का अनुभव व्यापक रहा है। वर्ष 2021 में वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग मंत्री बने। इसके साथ ही 2021 से 2024 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभाया।
वर्ष 2024 में उन्हें बिहार सरकार में विधि विभाग तथा शहरी विकास एवं आवास मंत्री बनाया गया। जुलाई 2024 से वर्तमान तक वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। वर्तमान में वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण तथा शहरी विकास एवं आवास मंत्री के पद पर हैं।
अपने दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और समर्पित कार्यशैली के कारण 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Write a Response