सरदारपुरा में मोबाईल लूट करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार

जोधपुर। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित पकड़ा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में लगातार हो रही छिनैती की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

WhatsApp Image 2026-02-17 at 7.58.50 PM-FyucpTmtlb.jpeg

जोधपुर में मोबाइल लूट की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई, 16 मोबाइल बरामद

जोधपुर। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित पकड़ा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में लगातार हो रही छिनैती की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम  विनित बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त  छवि शर्मा के मार्गदर्शन में सरदारपुरा थाना पुलिस की विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की। अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और छिनाझपटी की घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे, जिनकी पालना करते हुए टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

घटना के अनुसार 14 फरवरी 2026 को प्रार्थी रोहन सैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 फरवरी को दोपहर करीब 2:55 बजे नेहरू पार्क के बाहर सरदारपुरा रोड पर वह अपने मोबाइल से ऑनलाइन कैब बुक कर रहा था, तभी पीछे से दो युवक दोपहिया वाहन पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सरदारपुरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार प्रयासों के बाद हरिजन बस्ती रातानाडा निवासी लक्की उर्फ सिकंदर जावा (20) और सूरज उर्फ लड्डू (20) को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नेहरू पार्क के पास हुई मोबाइल छिनैती की वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब आरोपियों से गहन पूछताछ की तो उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल छीनने की एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर छीनते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुनसान या कम भीड़ वाले क्षेत्रों में अकेले चल रहे लोगों को टारगेट करते थे और अचानक पीछे से आकर उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। इससे पहले भी शहर में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी थीं, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ था।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है और संभावना है कि उनसे और भी खुलासे हो सकते हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों के साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सुनसान स्थानों पर मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response