सांभर लेक थानाधिकारी ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Posted on 13 सितम्बर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 12 Views
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सांभर लेक थाना, जयपुर ग्रामीण के थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी थानाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में की गई। एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सांभर लेक थाना, जयपुर ग्रामीण के थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी थानाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परिवादी के पिता की फर्म को पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क निर्माण का कार्य मिला हुआ था। इस निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र में बिना किसी बाधा के संचालित करने देने के बदले थानाधिकारी द्वारा हर माह रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रिश्वत की राशि नहीं देने पर निर्माण स्थल पर लगे वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान किया जाता था। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान पुलिस निरीक्षक द्वारा प्रति माह ₹10 हजार के हिसाब से कुल ₹50 हजार रिश्वत मांगना प्रमाणित पाया गया।
इसके बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को उसके थानाधिकारी कक्ष में परिवादी से ₹50 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में की गई। एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
एसीबी ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 जारी की है। नागरिक इन माध्यमों से 24 घंटे भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Write a Response