शहर में अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर में अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारपुरा इलाके से 77.80 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसटी पश्चिम टीम प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें अहमदाबाद निवासी दिनेश जायसवाल को पकड़ा गया।


जोधपुर। शहर में अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारपुरा इलाके से 77.80 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसटी पश्चिम टीम प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें अहमदाबाद निवासी दिनेश जायसवाल को पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसटी पश्चिम की टीम को सूचना मिली थी कि सरदारपुरा क्षेत्र में हवाला के माध्यम से बड़ी रकम का लेन-देन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान उसके पास से 77 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी उक्त राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। बरामद नकदी को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

कार्रवाई के बाद आरोपी को सरदारपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच थाना अधिकारी जयकिशन सोनी के निर्देशन में जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से लाई गई और किसे पहुंचाई जानी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response