दक्षिण की ओर वापसी की राह होगी आसान

जोधपुर। होली पर्व के बाद यात्रियों की घर से वापसी को आसान बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने जैसलमेर से चैन्नई सेंट्रल स्टेशनों के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया बीकानेर-जयपुर संचालित की जाएगी।

 


होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को
दक्षिण की ओर वापसी की राह होगी आसान

जोधपुर। होली पर्व के बाद यात्रियों की घर से वापसी को आसान बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने जैसलमेर से चैन्नई सेंट्रल स्टेशनों के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया बीकानेर-जयपुर संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि होली के बाद दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा संचालित की जा रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 06006 जैसलमेर-चेन्नई सेंट्रल स्पेशल रविवार 8 मार्च को एक ट्रिप के लिए जैसलमेर से रात्रि 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में मेड़ता बाईपास,डेगाना,कुचामन सिटी,फुलेरा,व जयपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए बुधवार सुबह 5:00 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

डीआरएम  के अनुसार इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे जिनमें 01 फर्स्ट एसी सह द्वितीय एसी,2 द्वितीय एसी,4 तृतीय एसी,8 द्वितीय शयनयान,3 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।

मार्ग में प्रमुख ठहराव
ट्रेन जैसलमेर से रवाना होने के बाद रामदेवरा,फलोदी,बीकानेर,नोखा,नागौर,मेड़ता बाईपास,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर,सोगरिया, गुना,बिना,रानी कमलापति,इटारसी,नागपुर,बल्हारशाह,वारंगल,विजयवाड़ा,तेनाली,ओंगोल,नेल्लौर व गुड्डुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response