रामदेवरा मेले को लेकर रोडवेज की विशेष बस सेवा
- Posted on 1 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जोधपुर। बाबा रामदेवरा मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए राजस्थान रोडवेज की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। मेले के दौरान जोधपुर से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने मेला स्पेशल बसों का संचालन करने की व्यवस्था की है। इन विशेष बसों में यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने की जानकारी दी गई है। रोडवेज की ओर से जारी प्रचार सामग्री के अनुसार, जोधपुर से रामदेवरा तक यात्रा का किराया मात्र 120 रुपये रखा गया है। इससे मेले में शामिल होने के लिए रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य किराये की तुलना में राहत मिलेगी।
Write a Response