त्योहारों को देखते हुए भीतरी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान,
- Posted on 13 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीतरी शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। DCP शाहीन सी एवं ADCP शालिनी राज के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को समझाइश की और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के तहत घंटाघर से कनदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार और बाटा तिराहे तक कार्रवाई की गई। इस दौरान पीटर-7 और टैंगो-7 की टीम मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को व्यवस्थित करवाया तथा व्यापारियों को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।
-
जोधपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीतरी शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। DCP शाहीन सी एवं ADCP शालिनी राज के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को समझाइश की और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
अभियान के तहत घंटाघर से कनदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार और बाटा तिराहे तक कार्रवाई की गई। इस दौरान पीटर-7 और टैंगो-7 की टीम मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को व्यवस्थित करवाया तथा व्यापारियों को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।
पुलिस ने व्यापारियों को समझाया कि त्योहारों के दौरान भीतरी शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सड़कों और रास्तों पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें उत्पन्न होती हैं।
पुलिस टीम ने व्यापारियों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा अपनी दुकानों का सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखें। सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, ताकि बाजारों में लोगों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान भीतरी शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, बाजारों में भीड़ का प्रबंधन करना और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।
Write a Response