राजीव गांधी नगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश

जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन पावर बाइक भी बरामद की हैं। विशेष टीम ने करीब 500 से 600 किलोमीटर तक पीछा कर 300 से 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सागर पुत्र नसरूदीन, उम्र 21 वर्ष, निवासी मस्जिद की ढाणी भोजाकोर, थाना लोहावट, जिला फलोदी को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीनों बाइक बरामद कर ली गईं।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 9.05.42 PM-I7auZC6uyv.jpeg

जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन पावर बाइक भी बरामद की हैं। विशेष टीम ने करीब 500 से 600 किलोमीटर तक पीछा कर 300 से 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की।

मामला 13 अगस्त की रात का है। भट्टी की बावड़ी, मोड़न टाउन निवासी और वर्तमान में राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने 14 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनकी कॉलोनी से तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गई थीं। इनमें टीवीएस अपाचे RJ-19-BW-5571, यामहा RJ-19-DB-2664 और एचएफ डिलक्स RJ-19-DR-7948 शामिल थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और चोरी के वाहनों की तलाश शुरू की।

शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस टीम ने चोरी के वाहनों की आवाजाही का पता लगाने के लिए करीब 500-600 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान 300-350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और लगातार सूचना संकलन के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सागर पुत्र नसरूदीन, उम्र 21 वर्ष, निवासी मस्जिद की ढाणी भोजाकोर, थाना लोहावट, जिला फलोदी को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीनों बाइक बरामद कर ली गईं।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रात के समय जोधपुर शहर में आते थे। अलग-अलग गली-मोहल्लों में खड़े दुपहिया वाहनों की रेकी कर उन्हें चोरी करते और ग्रामीण क्षेत्रों की ओर निकल जाते थे। इसके बाद मौका देखकर चोरी के वाहनों को दूरदराज के क्षेत्रों में बेचने का प्रयास किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनसे जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response