अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा, 130 वेंडर्स पकड़े
- Posted on September 13, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 13 Views
जोधपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बिना अनुमति सामान बेचने वाले अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। सितंबर माह में अब तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रेलवे की टीमों ने 130 अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.13 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। अभियान के तहत ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में लगातार सघन जांच की जा रही है।जोधपुर मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से 1 से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में अनधिकृत रूप से खानपान सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वालों की जांच की गई। जांच के दौरान 130 वेंडर्स पकड़े गए और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
जोधपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बिना अनुमति सामान बेचने वाले अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। सितंबर माह में अब तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रेलवे की टीमों ने 130 अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.13 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। अभियान के तहत ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में लगातार सघन जांच की जा रही है।
जोधपुर मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से 1 से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में अनधिकृत रूप से खानपान सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वालों की जांच की गई। जांच के दौरान 130 वेंडर्स पकड़े गए और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
अभियान के तहत मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को विशेष कार्रवाई की गई। यहां एक ही दिन में छह अनधिकृत वेंडर्स को पकड़ा गया। इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत मामले दर्ज किए गए। रेलवे की इस कार्रवाई से अनधिकृत वेंडर्स में हड़कंप मचा हुआ है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख ट्रेनों और स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है। आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति वेंडिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे खानपान सामग्री और अन्य सामान केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें। अनधिकृत वेंडर्स से सामान लेने से बचें। रेलवे प्रशासन के अनुसार अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा तथा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
Write a Response