बासनी थाना पुलिस ने 10 वर्षों से फरार दो स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

जोधपुर, 31 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चैनाराम (52) पुत्र खेताराम जाट निवासी गांव बुडकिया, थाना भोपालगढ़ (जोधपुर ग्रामीण) तथा भवानी सिंह तंवर (40) पुत्र हरिसिंह तंवर निवासी के.के. कॉलोनी, थाना कुड़ी भगतासनी, जोधपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट लंबित थे और वे पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे थे।

WhatsApp Image 2026-07-31 at 5.22.40 PM-pGE7CiWvAc.jpeg

जोधपुर, 31 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भौमिया (आईपीएस) तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में थाना बासनी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के भय से अपने निवास स्थान छोड़कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। तकनीकी डाटा विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने उनके नए ठिकानों का पता लगाया और दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चैनाराम (52) पुत्र खेताराम जाट निवासी गांव बुडकिया, थाना भोपालगढ़ (जोधपुर ग्रामीण) तथा भवानी सिंह तंवर (40) पुत्र हरिसिंह तंवर निवासी के.के. कॉलोनी, थाना कुड़ी भगतासनी, जोधपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट लंबित थे और वे पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और न्यायालय से वांछित किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजाराम, हेड कांस्टेबल रुपेश कुमार, कांस्टेबल दिनेश नायल तथा कांस्टेबल रामदीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी के माध्यम से लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

 
 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response