ओवरचार्जिंग की शिकायतों पर रेलवे सख्त

जोधपुर। यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने और बकाया रकम वापस नहीं करने की शिकायतों को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। जोधपुर मंडल रेल प्रशासन ने ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ अनुबंध के तहत अन्य कार्रवाई की है। रेलवे की इस कार्रवाई से यात्रियों से मनमानी वसूली करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 3.46.17 PM-S4ySZt34yi.jpeg

जोधपुर। यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने और बकाया रकम वापस नहीं करने की शिकायतों को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। जोधपुर मंडल रेल प्रशासन ने ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ अनुबंध के तहत अन्य कार्रवाई की है। रेलवे की इस कार्रवाई से यात्रियों से मनमानी वसूली करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पहला मामला जोधपुर रेलवे स्टेशन का है। यहां वाटर वेंडिंग मशीन के संचालक द्वारा एक यात्री से निर्धारित 8 रुपए के बजाय 10 रुपए वसूलने की शिकायत सामने आई। यात्री की शिकायत मिलने के बाद रेल प्रशासन ने तत्काल मामले की जांच कर उसका सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

दूसरा मामला रामदेवरा रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। यहां ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के फैसिलिटेटर ने टिकट खरीदने के बाद यात्री को 5 रुपए की बकाया राशि वापस नहीं की। फैसिलिटेटर ने छुट्टे पैसे उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इसे प्रथम उल्लंघन मानते हुए संबंधित पर अनुबंध के प्रावधानों के तहत 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही फैसिलिटेटर का कार्ड दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों से ओवरचार्जिंग या बकाया राशि नहीं लौटाने संबंधी शिकायतों पर रेल प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। स्टॉल संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित दरों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी स्टॉल, वेंडिंग मशीन या अन्य यात्री सुविधा केंद्र पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने अथवा बकाया राशि वापस नहीं करने की स्थिति में तत्काल शिकायत करें। इससे अनियमितता की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। रेलवे ने दोहराया कि यात्रियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response