रेलवे स्टेशन पर सो रही महिला यात्री की पायजेब चोरी

जोधपुर, 19 अगस्त। रेलवे स्टेशन जोधपुर पर रात के समय सो रही महिला यात्री के पैरों से चांदी की पायजेब चोरी करने के मामले में जीआरपी थाना जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की पायजेब भी बरामद कर ली है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साधनों की मदद से संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए। इस दौरान युवा सीएलजी सदस्य की तत्परता से भी संदिग्ध की पहचान में मदद मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजेन्द्र पंडित उर्फ महाराज को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 5.48.20 PM-WB8MGcGolZ.jpeg

जोधपुर, 19 अगस्त। रेलवे स्टेशन जोधपुर पर रात के समय सो रही महिला यात्री के पैरों से चांदी की पायजेब चोरी करने के मामले में जीआरपी थाना जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की पायजेब भी बरामद कर ली है।

जीआरपी पुलिस के अनुसार, परिवादिया  गूजा देवी ने 5 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह 25 जुलाई को अपनी बहन के साथ ट्रेन से जोधपुर पहुंची थीं। रात में दोनों रेलवे स्टेशन के बीआईपी गेट के बाहर सो गईं। सुबह नींद खुलने पर गूजा देवी के पैरों में पहनी चांदी की पायजेब की जोड़ी गायब मिली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साधनों की मदद से संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए। इस दौरान युवा सीएलजी सदस्य की तत्परता से भी संदिग्ध की पहचान में मदद मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजेन्द्र पंडित उर्फ महाराज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की पायजेब बरामद की गई, जिसका वजन करीब 25 तोला बताया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार जोधपुर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार और सदर कोतवाली जोधपुर कमिश्नरेट में नकबजनी और चोरी के पूर्व प्रकरण भी दर्ज हैं।

कार्रवाई थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मुनाराम, कांस्टेबल राजेन्द्र मीणा और कांस्टेबल रिजमलसिंह की टीम ने की। जीआरपी पुलिस अधीक्षक केवलराम आईपीएस एवं पुलिस उप अधीक्षक हरीराम सोनी आरपीएस के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में संपत्ति संबंधी वारदातों की रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response