विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है

तिंवरी तहसील के घेवड़ा मण्डल में 25 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। यह सम्मेलन घेवड़ा में सांवलों जी के मंदिर के सामने दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में समाज को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-24 at 8.39.01 PM (1)-PpXZZTUlDq.jpg

तिंवरी तहसील के घेवड़ा मण्डल में 25 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। यह सम्मेलन घेवड़ा में सांवलों जी के मंदिर के सामने दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में समाज को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी ने सम्मेलन की तैयारियों पर बात करते हुए कहा, "विराट हिन्दू सम्मेलन समाज को एक सूत्र में बांधने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का अवसर है।"उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर व्यक्ति तक संपर्क कर समाज को इस आयोजन से जोड़ें। भाटी ने जोर दिया कि अनुशासन, सेवा भाव और संगठनात्मक एकता इस सम्मेलन की पहचान होनी चाहिए, और सभी मिलकर इसे ऐतिहासिक व प्रेरणादायी बनाएंगे।आज भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी, तिवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमाराम संतोड़ा, मंडल महामंत्री उम्मेद सिंह और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भूराराम भाटिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।उन्होंने भलासरिया, बड़ला बासनी, कृष्ण नगर बड़ला, बस्सीनगर, घेवड़ा भुकरों की ढाणी, शिवनगर, चंडालिया, पांचला और जसनाथ बाड़ी सहित विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पत्रक वितरित किए और पीले चावल देकर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में समाजजनों ने इसमें भाग लेने की सहमति व्यक्त की।आयोजन समिति सम्मेलन स्थल पर पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही है। स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आयोजक समिति और सर्व हिन्दू समाज घेवड़ा मण्डल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response