प्रोफेसर नीलिमा बने संजीवनी आयुर्वेद हॉस्पिटल के अधीक्षक

जोधपुर, 28 फरवरी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर से जुड़ी वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ प्रोफेसर ए. नीलिमा को संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय, जोधपुर का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।

 

WhatsApp Image 2026-02-28 at 2.15.01 PM-36oYPAUR2y.jpeg

प्रो. नीलिमा बनीं संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय की अधीक्षक, संभाला पदभार

जोधपुर, 28 फरवरी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर से जुड़ी वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ प्रोफेसर ए. नीलिमा को संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय, जोधपुर का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।

प्रो. नीलिमा वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में उप प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। चिकित्सा एवं शिक्षण क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ने प्रो. नीलिमा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली को मजबूत बनाने में उनका योगदान अहम रहेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. नीलिमा ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को समय पर उपचार और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रो. नीलिमा ने महिला मरीजों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने महिलाओं को भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोगों के सफल उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में न केवल उपचार, बल्कि रोगों की रोकथाम के भी प्रभावी उपाय मौजूद हैं।

कार्यभार संभालने के दौरान विश्वविद्यालय एवं चिकित्सालय के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रो. नीलिमा को शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response