बालेसर के सुवेरी गांव के पास निजी बस पलटी

जोधपुर, बालेसर। जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में रविवार सुबह एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सुबह का समय होने के कारण बस में अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बालेसर थाना क्षेत्र के सुवेरी सासन गांव के पास एक मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में केवल आठ से दस यात्री ही सवार थे। बस बेलवा से रवाना होकर जोधपुर की ओर जा रही थी।

WhatsApp Image 2026-06-28 at 5.40.10 PM-iQRIlDVhyM.jpeg

जोधपुर, बालेसर। जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में रविवार सुबह एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सुबह का समय होने के कारण बस में अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बालेसर थाना क्षेत्र के सुवेरी सासन गांव के पास एक मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में केवल आठ से दस यात्री ही सवार थे। बस बेलवा से रवाना होकर जोधपुर की ओर जा रही थी।

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर बालेसर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बालेसर पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार हादसे में घायल हुए सातों यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस मोड़ पर असंतुलित हो गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

बालेसर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, ताकि यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुवेरी सासन गांव के पास स्थित यह मोड़ पहले भी दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है। उन्होंने प्रशासन से यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम, चेतावनी संकेतक और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response