झंवर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर से दानपात्र चोरी का खुलासा

जोधपुर पश्चिम के पुलिस थाना झंवर क्षेत्र स्थित दवो की ढाणी में बालाजी मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुराने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे चोरी की गई नकदी की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।

 


झंवर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर से दानपात्र चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर पश्चिम के पुलिस थाना झंवर क्षेत्र स्थित दवो की ढाणी में बालाजी मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुराने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे चोरी की गई नकदी की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त महेंद्र पुत्र चुनाराम जाति जाट, उम्र 20 वर्ष, निवासी दवो की ढाणी, थाना झंवर, जिला जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया गया है। जोधपुर शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत बंसल द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रोशन (आईपीएस) और सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रहलाद सिंह निपु के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का खुलासा किया गया।

प्रकरण के अनुसार 2 मार्च 2026 को प्रार्थी जगदीश पुत्र गोपाराम जाति जाट, उम्र 46 वर्ष, निवासी दवो की ढाणी ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उनके घर के पास स्थित बालाजी मंदिर की देखरेख वे करते हैं। 24 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर दानपात्र-पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ले गए। 25 फरवरी की सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों को सूचित किया गया और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान महेंद्र को दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response