फरहान अख्तर और राशि खन्ना ने जोधपुर में मेजर शैतान सिंह भाटी को अर्पित की श्रद्धांजलि

फरहान अख्तर और राशि खन्ना जोधपुर पहुँच चुके हैं और अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के रिलीज से पहले इस खूबसूरत शहर में वह भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ff-rdaPLaIVFb.jpg

फरहान अख्तर और राशि खन्ना ने जोधपुर में मेजर शैतान सिंह भाटी,  को अर्पित की श्रद्धांजलि

फरहान अख्तर और राशि खन्ना पहुंचे जोधपुर, मेजर शैतान सिंह भाटी,  को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

फरहान अख्तर और राशि खन्ना जोधपुर पहुँच चुके हैं और अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के रिलीज से पहले इस खूबसूरत शहर में वह भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। यह फिल्म 1962 की रेजांग ला की लड़ाई के असली नायकों की बहादुरी पर आधारित है और देश की सशस्त्र सेनाओं की वीरता को दमदार तरीके से पेश कर रही है।

जोधपुर का यह दौरा खास महत्व रखता है, क्योंकि दोनों मेजर शैतान सिंह भाटी,  की यादगार स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, वो वही युद्ध नायक हैं जिनकी बहादुरी कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी है। इस दौरान फरहान अख्तर और राशि खन्ना मेजर शैतान सिंह भाटी के बेटे नरपत सिंह जी और उनके परिवार से भी मुलाकात की है। 

फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जबकि राशि खन्ना एक खास किरदार में दिखाई दे रही हैं। जोधपुर जैसे शहर का चुनाव करना, जो सैन्य गौरव और शाही विरासत से भरा हुआ है, फिल्म की गंभीर और प्रेरक कहानी को दर्शाता है।

रजनीश ‘रेज़ी’ घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट), और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई है। 120 बहादुर सिनेमाघरों में 21 नवंबर, 2025 को रिलीज़ हो रही है।

Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response