विश्व रक्तदान दिवस पर पोस्टर का विमोचन
- Posted on 11 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
जोधपुर, 11 जून। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जोधपुर ब्लड डोनर एवं एक विश फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक Atul Bhansali ने पोस्टर का लोकार्पण कर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। पोस्टर विमोचन समारोह के दौरान विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
Write a Response