तस्करी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी पश्चिम एवं पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.05 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

 


अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी पश्चिम एवं पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.05 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  रोशन मीना, आईपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा तेजकरण के निकट सुपरविजन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार थानाधिकारी पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी श्री तेजकरण के निर्देशन में उप निरीक्षक  सहदेव एवं डीएसटी पश्चिम के प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व सूचना संकलन में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हरिगढ़ रोड, झालामण्ड गांव के पास एक किराणा दुकान के बाहर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.05 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुकमाराम पुत्र हिमताराम, जाति विश्नोई (झांग), उम्र 51 वर्ष, पेशा व्यापार, निवासी झांगुओ की ढाणी, गुड़ा विश्नोईयान, पुलिस थाना विवेक विहार, जोधपुर पश्चिम के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है तथा यह जांच की जा रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सहदेव, डीएसटी प्रभारी महेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक  गजेन्द्र, कांस्टेबल  राजूसिंह, प्रेम बेनीवाल, राजूलाल मीणा एवं राजूराम शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response