अभय कमांड सेंटर की सक्रियता से टैक्सी में छूटा आभूषणों और नकदी से भरा बैग मिला

जोधपुर। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और सीसीटीवी निगरानी की मदद से टैक्सी में छूट गया आभूषणों, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग कुछ ही समय में बरामद कर महिला को सकुशल लौटा दिया गया। बैग मिलने पर महिला ने जोधपुर पुलिस और अभय कमांड सेंटर की टीम का आभार जताया। बैग में कीमती आभूषण (कंदोरा, कड़ा और बिछिया), 17,500 रुपये नकद, अस्पताल से संबंधित दस्तावेज, अन्य जरूरी कागजात तथा कपड़े रखे हुए थे। सामान गायब होने का पता चलने पर महिला अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंची और पारी प्रभारी उपनिरीक्षक नारायण सिंह को घटना की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 6.25.51 PM-XKyKgYJczo.jpeg

जोधपुर। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और सीसीटीवी निगरानी की मदद से टैक्सी में छूट गया आभूषणों, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग कुछ ही समय में बरामद कर महिला को सकुशल लौटा दिया गया। बैग मिलने पर महिला ने जोधपुर पुलिस और अभय कमांड सेंटर की टीम का आभार जताया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शहीन सी., अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रेम धनदे और आनंद सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शहर में सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी व्यवस्था का लाभ इस मामले में भी मिला।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ निवासी सीता, पत्नी रामलाल, उपचार के लिए माथुरादास माथुर अस्पताल आई थीं। अस्पताल से टैक्सी लेकर वह भदवासिया स्कूल के पास उतरीं, लेकिन जल्दबाजी में अपना बैग टैक्सी में ही भूल गईं।

बैग में कीमती आभूषण (कंदोरा, कड़ा और बिछिया), 17,500 रुपये नकद, अस्पताल से संबंधित दस्तावेज, अन्य जरूरी कागजात तथा कपड़े रखे हुए थे। सामान गायब होने का पता चलने पर महिला अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंची और पारी प्रभारी उपनिरीक्षक नारायण सिंह को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद कांस्टेबल हिराराम और सुनील को टैक्सी का रूट ट्रेस करने का जिम्मा सौंपा गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टैक्सी के पंजीयन नंबर का पता लगाया गया। वाहन मालिक और चालक से संपर्क कर बैग सुरक्षित बरामद किया गया और महिला को वापस सौंप दिया गया।

अपना पूरा सामान सुरक्षित मिलने पर महिला ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम का धन्यवाद किया।

जोधपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि टैक्सी, ऑटो या टेम्पो में सफर करते समय वाहन का पंजीयन नंबर और चालक का मोबाइल नंबर अवश्य नोट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब, हथियार या मादक पदार्थों की जानकारी तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 या व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर उपलब्ध कराएं।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response