जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना में पुलिस ने जांच तेज कर दी
- Posted on June 21, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 48 Views
जोधपुर। शहर के देवनगर थाना क्षेत्र में 19 जून 2026 की रात हुई मारपीट, जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में घायल युवक विक्की उर्फ फाइटर की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी है। घटना को लेकर पुलिस की पांच विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार 19 जून की रात करीब 10 बजे बॉम्बे मोटर्स और 12वीं रोड के बीच सन्नी हंस और विक्की उर्फ फाइटर नामक युवकों पर हमला किया गया था। हमले में मारपीट के साथ फायरिंग की भी घटना सामने आई थी।
Write a Response