मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Posted on September 11, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 11 Views
जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने शहर में लगातार मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 कीमती मोबाइल फोन, जिनमें चार आईफोन भी शामिल हैं, तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन एक व्यक्ति को बेचते थे, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने नवल उर्फ मुकड़ा उर्फ राहुल और मनीष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सरदारपुरा तथा आसपास के क्षेत्रों में स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने शहर में लगातार मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 कीमती मोबाइल फोन, जिनमें चार आईफोन भी शामिल हैं, तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन एक व्यक्ति को बेचते थे, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भोमिया के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम भजनलाल जांगिड़ के निर्देशन में सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की तलाश, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी सहायता के माध्यम से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नवल उर्फ मुकड़ा उर्फ राहुल और मनीष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सरदारपुरा तथा आसपास के क्षेत्रों में स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 31 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें चार आईफोन शामिल हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त की गई है। लूटे गए मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी विजेन्द्र को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गैंग पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन सहित जोधपुर शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थी। आरोपी स्कूटी पर दो युवकों के रूप में घूमते और राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन लूट लेते थे।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शहर में हुई अन्य मोबाइल लूट की वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई गई है।
Write a Response