प्रधानमंत्री मोदी ने किया जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन

जोधपुर/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संशोधित उड़ान (UDAN) योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही जोधपुर को आधुनिक हवाई सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान में हवाई संपर्क को मजबूत करने के साथ पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 1.32.31 PM-oySpIiaH5e.jpeg

जोधपुर/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संशोधित उड़ान (UDAN) योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही जोधपुर को आधुनिक हवाई सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान में हवाई संपर्क को मजबूत करने के साथ पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित नया टर्मिनल भवन 23 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में बनाया गया है। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 20 लाख यात्रियों की है। भवन की वास्तुकला राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थापत्य शैली से प्रेरित है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है।

टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक चेक-इन काउंटर, विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर बैगेज हैंडलिंग सिस्टम तथा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा भवन को ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे यह पर्यावरण अनुकूल भी बनेगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य देश के छोटे और मध्यम शहरों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ना है, ताकि आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा अधिक सुलभ और किफायती बन सके।

नए टर्मिनल के संचालन से जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response