ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत जोधपुर मंडल ने लौटाए 91 लाख रुपये से अधिक मूल्य के भूले सामान
- Posted on 29 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
संचालित ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 456 यात्रियों को उनका भूलवश छूटा हुआ सामान सुरक्षित वापस सौंपा है। लौटाए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत 91.26 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आरपीएफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्षभर विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में छूटे सामान को सुरक्षित रखने और उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का अभियान चलाया। निर्धारित सत्यापन और पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रियों को उनके बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आभूषण तथा अन्य कीमती सामान सुपुर्द किए गए।
Write a Response