चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का शिलान्यास एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 10 सेक्टर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में रविवार को शिलान्यास एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। दिनभर चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।कलश यात्रा के उपरांत मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव सहित संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में भगवान शिव एवं माता पार्वती के साथ नंदी महाराज, भगवान गणेश तथा विशेष रूप से भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। आयोजकों के अनुसार जोधपुर में यह अपनी तरह का पहला मंदिर है, जहां अशोक सुंदरी का विग्रह स्थापित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-27 at 11.23.04 PM-cyyUg3PUFu.jpeg

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 10 सेक्टर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में रविवार को शिलान्यास एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। दिनभर चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई, जिसमें 11 दंपत्तियों ने यजमान के रूप में आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा के उपरांत मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव सहित संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में भगवान शिव एवं माता पार्वती के साथ नंदी महाराज, भगवान गणेश तथा विशेष रूप से भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। आयोजकों के अनुसार जोधपुर में यह अपनी तरह का पहला मंदिर है, जहां अशोक सुंदरी का विग्रह स्थापित किया गया है।

शाम 7 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोषों से गूंज उठा।

इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व रामचंद्र व्यास, प्रेमलता व्यास, इंजीनियर भुनेश चंद्र व्यास, शेफाली व्यास एवं उनके परिजनों ने किया। आयोजन को सफल बनाने में दीपक व्यास, गोविंद व्यास, राजेश व्यास, सोनू व्यास, दीप्ति, दीपा, रमा बिस्सा, रेणु, संगीता बोहरा, राजेश बोहरा सहित अनेक श्रद्धालुओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दर्शन कर भगवान पशुपतिनाथ से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना रहा।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response