केंद्रित राष्ट्रीय अधिवेशन कर्णावती अहमदाबाद में भाग लिया।
- Posted on 27 दिसम्बर 2025
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 51 Views
जोधपुर के क्रीड़ा भारती पदाधिकारियों ने पारंपरिक खेलों एवं चरित्र निर्माण पर केंद्रित राष्ट्रीय अधिवेशन कर्णावती अहमदाबाद में भाग लिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित किया।
जोधपुर के क्रीड़ा भारती पदाधिकारियों ने पारंपरिक खेलों एवं चरित्र निर्माण पर केंद्रित राष्ट्रीय अधिवेशन कर्णावती अहमदाबाद में भाग लिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित किया।
क्रीड़ा भारती द्वारा कर्णावती (अहमदाबाद) में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पारंपरिक खेलों के संरक्षण, खेलों के माध्यम से चरित्र निर्माण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर व्यापक मंथन हुआ।
जोधपुर महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि अधिवेशन को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित किया।क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओलंपियन गोपाल सैनी,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री चैतन्य कश्यप,कुश्ती पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता, योगेश्वर दत्त,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकार, राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, व अन्य ने भी स्वस्थ भारत, समर्थ भारत" का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना एवं देशभक्ति को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने तीरंदाजी, कुश्ती जैसे प्राचीन खेलों से लेकर कबड्डी व आधुनिक खेलों तक की यात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश की खेल नीतियों, खेलों के माध्यम से चरित्र निर्माण तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया विज़न पर प्रकाश डाला। उन्होंने कबड्डी को वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करने को लेकर चल रही चर्चाओं का उल्लेख करते हुए भारत को एक ‘स्पोर्ट्स नेशन’ बनाने का लक्ष्य रखा।
प्रांत मंत्री ओमप्रकाश पुरोहित ने अधिवेशन में जोधपुर में आयोजित कारगिल विजय दिवस, पावन खिंड धोड़, खेल महोत्सव सहित अन्य गतिविधियों का विस्तृत वृत्त प्रस्तुत किया।
महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि जोधपुर से आए सभी पदाधिकारियों ने मारवाड़ी पारंपरिक वेशभूषा एवं जोधपुरी साफा पहनकर अधिवेशन में सहभागिता की, जिससे राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।उन्होंने बताया कि अधिवेशन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं पर भी गहन चिंतन हुआ।
इस अवसर पर जोधपुर से प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जोधा, उपाध्यक्ष दुर्ग सिंह राजपुरोहित, प्रवीन मेड, अनिल मेहता, नीरज कौशिक, विनोद चौहान, गोविंद सिंह, मदन बिशनोई, आनंद सिंह, विनोद मिर्धा, स्नेहा जैन, स्वाति गोयल, पुष्पा गहलोत, वीणा चौहान, बृजपाल सिंह, दुश्यंत व्यास, निलेश सोनी, लक्ष्मण सिंह, दीपक शर्मा, सत्य प्रकाश एवं त्रिलोक चौधरी ने भाग लिया।
Write a Response