जोधपुर के दो छात्रों ने कैम्ब्रिज की एआरयू यूनिवर्सिटी से ऑनर्स डिग्री हासिल कर बढ़ाया मान
- Posted on 16 जुलाई 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर, 16 जुलाई। जोधपुर के दो युवा छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल कर शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। धर्मेंद्र थानवी और शौर्य थानवी ने यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज स्थित एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी (ARU) से अपने-अपने विषयों में ऑनर्स डिग्री प्राप्त की है। खास बात यह रही कि दोनों ने सामान्यतः चार वर्ष में पूर्ण होने वाले ऑनर्स कोर्स को फास्ट ट्रैक प्रणाली के तहत मात्र तीन वर्ष में पूरा कर नया मुकाम हासिल किया। महज 21 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दोनों छात्र 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए सीधे यूके रवाना हुए थे। कठिन शैक्षणिक वातावरण में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित अवधि से पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी की।
Write a Response