औसियां पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 18 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 25 Views
जोधपुर ग्रामीण में औसियां पुलिस थाना और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट, मोबाइल टावर और मोटर पंप की दुकानों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में राजूराम पुत्र देवाराम निवासी देड़ा, विराराम उर्फ वीरू पुत्र बुद्धाराम निवासी बेलवा राजगढ़ और चौथाराम उर्फ सवाईराम पुत्र गजाराम उर्फ गोपाराम निवासी बेलवा राजगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया है। मामले में चोरी के माल और अन्य वारदातों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
जोधपुर ग्रामीण में औसियां पुलिस थाना और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट, मोबाइल टावर और मोटर पंप की दुकानों को निशाना बनाते थे।
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामला 10 अगस्त 2026 की रात ग्राम थोब में मोटर पंप रिवाइंडिंग की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो क्विंटल तांबे के नए-पुराने तार चोरी करने से जुड़ा है। पीड़ित धन्नराज की रिपोर्ट पर पुलिस थाना औसियां में प्रकरण संख्या 253/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह के निर्देशन और वृताधिकारी प्रदीपसिंह चारण के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी तथा डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सूचना एकत्र कर तीन आरोपियों को दस्तयाब किया और पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने थोब के अलावा पाली, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर जिले में कुल सात वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने पाली के चोटीला क्षेत्र में मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने, बीकानेर-फलोदी मार्ग के पास दुकान का शटर तोड़कर तांबे के तार चोरी करने, हाईटेंशन लाइन के वायर गोदाम से एल्युमिनियम वायर चोरी करने तथा रामदेवरा के पास सोलर प्लांट से पीतल चोरी करने की वारदातें भी कबूली हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में राजूराम पुत्र देवाराम निवासी देड़ा, विराराम उर्फ वीरू पुत्र बुद्धाराम निवासी बेलवा राजगढ़ और चौथाराम उर्फ सवाईराम पुत्र गजाराम उर्फ गोपाराम निवासी बेलवा राजगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया है। मामले में चोरी के माल और अन्य वारदातों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Write a Response